बंद करे

कैसे पहुंचें

सड़क मार्ग:

उत्तर प्रदेश बस सेवा

फतेहपुर जिला भली प्रकार से सड़क मार्ग से अन्य शहरो से जुडा हुआ है। ग्रान्ट ट्रक रोड पर स्थित फतेहपुर जिला लगभग सभी शहरो से सीधे सम्पर्क में है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का बस ठहराव स्थल भी यहाँ है। यहाँ से नियमित तौर पर दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, बाँदा, चित्रकूट, झाँसी, तथा बरेली आदि शहरो के लिये बस सेवायें उपलब्ध हैं।

भारतीय रेल मार्ग:

भारतीय रेल सेवा

भारतीय रेल की हावड़ा अमृतसर मुख्य मार्ग पर फतेहपुर का पडाव स्थल है। यहाँ पर नई दिल्ली, जम्मू, हावड़ा, जोधपुर, फ़र्रुख़ाबाद, कानपुर, इलाहाबाद और वाराणसी आदि के लिये मेल गाड़ियां मिलती हैं। यहाँ से मिलने वाली कुछ गाड़ियां नीचे दी गयी हैं:

कानपुर की ओर जाने वाली गाड़ियाँ

गाडी सख्या नाम कहाँ से कहाँ तक आगमन समय प्रस्थान समय सन्चालित दिवस
२४०३ इलाहाबाद मथुरा एक्सप्रेस इलाहाबाद मथुरा ००:५३ प्रतिदिन
२४१७ प्रयागराज एक्सप्रेस इलाहाबाद नयी दिल्ली २२:५० प्रतिदिन
४१६३ संगम एक्सप्रेस इलाहाबाद मेरठ शहर २०:३० प्रतिदिन
२३०७ हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस हावड़ा जोधपुर १३:३० प्रतिदिन
२३११ हावड़ा दिल्ली कालका मेल हावड़ा कालका १०:४५ प्रतिदिन
२५०५ नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस गुवाहाटी दिल्ली ११:०० प्रतिदिन
२८१५ पुरी नयी दिल्ली एक्सप्रेस् पुरी नयी दिल्ली ०८:४० म॰, गु॰, शु॰, रवि॰
४०८३ महानन्दा एक्सप्रेस ०७:४५ प्रतिदिन
८१०१ टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस टाटा जम्मू १०:३० प्रतिदिन

इलाहाबाद की ओर जाने वाली गाडियाँ:

गाडी सख्या नाम कहाँ से कहाँ तक आगमन समय प्रस्थान समय सन्चालित दिवस
२४०4 इलाहाबाद मथुरा एक्सप्रेस मथुरा इलाहाबाद 03:13 प्रतिदिन
२४१8 प्रयागराज एक्सप्रेस नयी दिल्ली इलाहाबाद 04:37 प्रतिदिन
4164 संगम एक्सप्रेस मेरठ शहर इलाहाबाद 05:15 प्रतिदिन
2308 हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस जोधपुर हावड़ा 12:30 प्रतिदिन
2312 हावड़ा दिल्ली कालका मेल कालका हावड़ा 15:40 प्रतिदिन
2506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दिल्ली गुवाहाटी 14:05 प्रतिदिन
4084 महानन्दा एक्सप्रेस 16:10 प्रतिदिन

वायु मार्ग:

एयर इंडिया एयरलाइंस सेवा

कानपुर में चकेरी हवाई अड्डा 78 किमी दूर निकटतम हवाई अड्डा है, फतेहपुर से दूर अगला लखनऊ आमौसी हवाई अड्डा है जो फतेहपुर से 111 किमी दूर है। दोनों हवाई अड्डों में दिल्ली के लिए दैनिक उड़ान सेवाएं हैं